ईरान के रक्षा मंत्रालय के द्वारा बनाए गए नई टेक्नालाजी से लैस ड्रोन विमान को, रक्षा मंत्री की मौजूदगी में दुनिया के सामने पेश किया गया।रक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार ईरान के रक्षा मंत्रालय के द्वारा बनाए गए स्ट्रॉटेजिक लेटेस्ट टेक्नालाजी से लैस ड्रोन विमान फ़ितरुस को आज, रक्षा मंत्री हुसैन धक़ान की मौजूदगी में दुनिया के सामने पेश किया गया। यह ड्रोन विमान ईरान का सबसे बड़ा स्ट्रॉटेजिक विमान है जो विशेष विशेषताएं रखता है। ईरान के रक्षा मंत्री नें कहा कि यह बहुत महत्वपूर्ण काम है, जो ईरानी वैज्ञानिकों की कोशिशों से पूरा हुआ है। यह देश के ड्रोन विमानों की टेक्नालाजी के क्षेत्र में एक और महत्वपूण क़दम है जिसनें यह साबित कर दिया है कि दुश्मनों की पाबंदियों ईरान की तरक़्क़ी में रोड़ा नहीं बन सकती हैं।
17 नवंबर 2013 - 20:30
समाचार कोड: 482183
ईरान के रक्षा मंत्रालय के द्वारा बनाए गए नई टेक्नालाजी से लैस ड्रोन विमान को, रक्षा मंत्री की मौजूदगी में दुनिया के सामने पेश किया गया।